कैंसर से लड़ने लड़ाई, शांति को मिला अब आयुष्मान का सहारा

आयुष्मान योजना में जिला अस्पताल में जारी महिला का इलाजपरिवार ने सरकार को दिया धन्यवाद

कटनी  आयुष्मान भारत ‘‘निरामयम” योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य ऐसे परिवार जो गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा सकते हैं, उनका इलाज योजना के अंतर्गत निशुल्क कराया जाना है। जिले में सैकड़ों की संख्या में परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके पास गंभीर बीमारी होने पर महंगा इलाज कराने के लिए पैसा नहीं था लेकिन आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में अब उनके इलाज का खर्च सरकार ने अपने कांधों पर ले लिया है।

            कुछ ऐसी ही कहानी जिले के खिरहनी क्षेत्र के एक परिवार की है। जिसमें कैंसर पीडि़त महिला का इलाज जबलपुर में चल रहा था और इलाज महंगा होने के कारण परिवार उसे वहन करने में अक्षम था। परिवार को जब निरामयम योजना की जानकारी लगी तो उसने जिला अस्पताल में संपर्क किया और अब महिला को गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए आयुष्मान भारत का सहारा मिल गया है।

एक साल से कैंसर से पीडि़त है महिला

            खिरहनी मस्तराम अखाड़ा निवासी श्याम बर्मन पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। उनकी 70 वर्षीय माता शांति बाई पिछले एक साल से कैंसर बीमारी से पीडि़त हैं, जिनका इलाज जबलपुर में चल रहा था और उसमें काफी खर्च आ रहा था। इस विषय में जब श्याम ने अपने दोस्तों से चर्चा की तो उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दी। उनका परिवार योजनांतर्गत पात्र और उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाकर जिला चिकित्सालय कटनी में नोडल कैंसर अधिकारी डॉ. आशीष पांडेय से संपर्क किया और मां शांति बाई को दिखाया। नोडल अधिकारी डॉ. पांडेय ने श्याम को बताया कि उनकी मां का इलाज जिला अस्पताल में ही निशुल्क संभव है। जिसके बाद शांति बाई को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वर्तमान में उनका इलाज पूर्णतः निशुल्क किया जा रहा है। मां का इलाज संभव हो पाने को लेकर श्याम व उसके परिवार ने आयुष्मान भारत निरामयम् योजना को धन्यवाद दिया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि योजना चलती रहे ताकि गरीब परिवारों का भला हो सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें