मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपेड पर किया पौधरोपण
(हरदा) प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हरदा स्थित हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हेलीपेड के पास करंज का पौधा लगाया। श्री चौहान ने इस अवसर पर बताया कि उन्होने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प का नियमित रूप से पालन भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री व हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, वन मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षैत्रिय सांसद श्री दुर्गादास उइके, विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, अपर आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री आर.पी.एस. जादौन, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
