दिव्यांगजनों को मोट्राइज्ड ट्रायसायकिल का वितरण 9 अक्टूबर को
(बैतूल) एडिप योजनांतर्गत जिले में पूर्व में चिन्हांकित अस्सी प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 107 दिव्यांगजनों को 09 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में मोट्राइज्ड ट्राइसायकिल का वितरण किया जाएगा।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से चिन्हित हितग्राहियों को शिविर में उपस्थित कराने की अपेक्षा की गई है। शिविर में जनप्रतिनिधि एवं एलिम्को जबलपुर तथा वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण उपस्थित रहेंगे।
