भारत रक्षा मंच द्वारा पीआईएल मैन अश्विनी उपाध्याय को राष्ट्र गौरव अलंकरण
(जबलपुर) भारत रक्षा मंच द्वारा जनहित याचिकाओं के माध्यम से भारत की एकता अखंडता और मां भारती की आन बान और शान की खिलाफत करने वाले प्रत्येक कार्य और हरेक कानून को चुनौती देने वाले पीआईएल मैन के नाम से मशहूर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व राष्ट्रवादी चिंतक अश्विनी उपाध्याय को राष्ट्र गौरव अलंकरण से अलंकृत किया गया। श्री योगेश अग्रवाल के संयोजन में आयोजित अलंकरण समारोह में मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी, जिलाध्यक्ष जीवेश पांडे, महानगर अध्यक्ष एड. प्रशांत तिवारी, नरेश नामदेव, आशीष शुक्ला, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में मंच के स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अश्विनी उपाध्याय जी ने राष्ट्रगौरव अलंकरण को राष्ट्र के प्रति उनकी बड़ी जिम्मेवारी निरूपित करते हुए देश भर के सेवा निवृत्त न्यायाधीशों, रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अफसरों का आह्वान किया कि वे भी राष्ट्र और समाज विरोधी हर कार्य का जनहित याचिकाओं के माध्यम से विरोध करें । सेवा निवृत्ति के बाद की उनकी यही सबसे बड़ी देश सेवा होगी।
रिपोर्ट : मुरारी लाल तिवारी, जबलपुर
