‘मैहर देवी जी में समूह की दीदिया चला रही आजीविका कैफे कैंटीन

कैंटीन का संचालन बहुत अच्छे से कर रही है महिलाएँ : एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा

(मैहर) मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतना जिले में कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परीक्षित झाड़े एवं जिला परियोजना प्रबंधक अंजुला झा के मार्गदर्शन में मैहर विकासखंड के पिपरा कला ग्राम पंचायत के डोलनी गांव के खेरमाई सहायता समूह द्वारा मैहर माता मंदिर परिसर में आजीविका मिशन द्वारा आजीविका दीदी कैफे का संचालन किया जा रहा है। इस कार्य में समूह से जुड़ी 6-7 महिलाएं कार्य कर रही है और आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रही है। कैफे में समूह की महिलाओं द्वारा यात्रियों को रुकने और स्वल्पाहार तथा भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई है। नवरात्रि के अवसर पर दूरदराज से आने वाले यात्रियों को कम दाम पर घर जैसा अच्छा स्वादिष्ट खाना एवं नाश्ता समूह की महिलाएं उपलब्ध करा रही हैं जिसकी सभी जगह बहुत तारीफ हो रही है। मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा एवं जनपद सीईओ वेद मणि मिश्रा द्वारा महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीन की तारीफ करते हुए कहा गया कि महिलाएं घर बहुत अच्छा चलाती हैं इसी प्रकार कैंटीन का संचालन भी बहुत अच्छे से कर रही है। मैहर विकासखंड प्रबंधक सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से देवी जी प्रांगण में स्वयं सहायता समूह को कैंटीन एवं दुकान प्रदाय की गई है इसका संचालन समूह की दीदियों द्वारा शासन की मंशा अनुसार आजीविका दीदी कैफे एवं आजीविका उत्पाद तथा प्रसाद दुकान के रूप में किया जा रहा है जिसमें 8-10 महिलाओं को रोजगार मिला है। नवरात्रि के अवसर पर आजीविका कैंटीन की हर जगह तारीफ हो रही है स्वादिष्ट भोजन एवं स्वल्पाहार दर्शनार्थियों को कम पैसे पर मिल रहा है और महिलाओं का आत्मविश्वास बड़ा है एवं आर्थिक रूप से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। कैंटीन के संचालन में युवा सलाहकार आकाशदीप एवं विकासखंड के शैलेश शुक्ला , सौरभ सिंह, मोहम्मद तबारक, रश्मि शुक्ला सहायक विकासखंड प्रबंधक सभी का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट : गोवर्धन प्रसाद गुप्ता , मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें