ब्रेकिंग न्यूज़ : कैमोर पुलिस ने चोरी गई ट्रैक्टर की ट्राली को 24 घंटे में चोर सहित किया बरामद

(कैमोर) पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी मनोज केडिया के निर्देशन में कैमोर पुलिस ने चोरी गई ट्रैक्टर की ट्राली को मय चोर के बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम संगवारा में महेंद्र कुमार पटेल के घर के बाहर खड़ी ट्राली को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी किए जाने पर थाना कैमोर में अपराध क्रमांक 354/21 धारा 379 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया गया एवं टी आई कैमोर अरविंद जैन के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडे , सहायक उप निरीक्षक जयराम साकेत, कार्यवाहक प्रधानआरक्षक प्रेम शंकर पटेल , आरक्षक सनिल, शिव एवं अंजनी के द्वारा चोरी गई ट्रैक्टर की ट्राली कीमती ₹120000 को सुशील पटेल पिता मेवा लाल पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम खरखरी थाना विजयराघवगढ़ को पकड़ा जा कर बरामद की है। पकड़े गए आरोपी सुशील पटेल ने बताया कि उसने अपने एक पुराने ट्रैक्टर से ग्राम संगवारा जाकर एक घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली को ट्रैक्टर से जोड़कर चोरी कर पहरहाई सलैया के हार में छिपा दी थी और नीले रंग की ट्राली में लाल रंग का पेंट कर दिया था और ट्राली को बेचने की फिराक में था इसके पहले कैमोर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया ।

सुशील पटेल निवासी ग्राम खरखरी थाना विजयराघवगढ़ महिला थाना कटनी में दर्ज बलात्कार के प्रकरण में अपराध क्रमांक 16/ 2021 धारा 376 , 2 (एन) , 450, 506 भारतीय दंड विधान में करीब 3 माह बाद कटनी जेल से कुछ दिनों पूर्व रिहा हुआ है और चोरी की घटना को अंजाम दिया। ट्राली चोरी की रिपोर्ट मिलते ही कैमोर टी .आई. अरविंद जैन और उनकी टीम ने त्वरित कड़ी मेहनत और पतासाजी कर चोर को पकड़ कर ट्राली को बरामद करने में सफलता प्राप्त की । पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन द्वारा कैमोर टीआई अरविंद जैन और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रिपोर्ट : आरिफ खान, तहसील रिपोर्टर आरपीकेपी इंडिया न्यूज़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें