शासकीय आईटीआई कटनी में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन 21 अक्टूबर को
10वीं तथा आईटीआई उत्तीण प्रतिभागी हो सकते हैं इसमें शामिल
(कटनी) – प्राचार्य शासकीय आईटीआई कटनी रंजीत कुमार रोहितास ने बताया कि 21 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटनी में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेन्ट कैम्पस राजस्थान के पथरेडी स्थित मदरसन सूमी सिस्टम लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेन्ट कैम्पस में शामिल होने के लिये इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि व निर्धारित समय में शासकीय आईटीआई कटनी परिसर में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकते हैं। प्लेसमेन्ट कैम्पस में शामिल होने के लिये प्रतिभागी को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई उत्तीण होना अनिवार्य है। साथ ही प्रतिभागी की आयुक्त 18 वर्ष से 28 वर्ष होना चाहिये।
प्लेसमेन्ट में चयनित प्रतिभागियों को कंपनी द्वारा 8 घंटे के लिये प्रतिदिन 272 रुपये, 12 घंटे के लिये प्रतिदिन 544 रुपये तथा 16 घंटे के लिये प्रति 816 रुपये वेतन दिया जायेगा। इसके साथ ही निःशुल्क परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। चयनित कर्मचारियों को बोनस एक्स 1965 के तहत बोनस सुविधा, चाय सुविधा निःशुल्क, कर्मचारियों के रिफ्रेसमेन्ट के लिये अन्य गतिविधियां जैसे क्रिकेट टूर्नामेन्ट एवं अन्य आयोजन कंपनी द्वारा किये जायेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र वातानुकूलित रहेगा।
