21 केन्द्रों में 1145 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सेम व मेम बच्चों को दी वजन बढ़ाने दी गई दवाएंकम वजन के बच्चों की माताओं की भी हुई काउंसिलिंग

कटनी  राज्य में कोई भी बच्चा कुपोषित न हो, इसके लिए राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों को सुपोषित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। मध्यप्रदेश राज्य पोषण नीति 2020-30 कार्यक्रम के अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों के एकीकृत पोषण प्रबंधन के लिए बाल अरोग्य संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार कुपोषित बच्चों के वजन सुधार हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

            कार्यक्रम के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार जिले में सेम व मेम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 18 से 21 अक्टूबर तक जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के 21 सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों द्वारा लगभग 1145 सेम व मेम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  प्रोटोकॉल अनुसार जांच कर कुपोषित बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए जरूरी दवाएं प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों की आयु के अनुसार कम वजन व स्थित वजन वाले बच्चों की माताओं की संतुलित पोषण के लिए काउंसिलिंग भी की गई।

            जिले में लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान 32 बच्चे गंभीर कुपोषित पाए गए, जिनको एनआरसी में भर्ती करने के लिए परिजनों को समझाइश दी गई। जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें