ग्राम पटवारा एवं कैलवारा कला के पटवारी जयकुमार चौधरी तत्काल प्रभाव से निलंबित
सडीएम कटनी श्री रमन ने जारी किया आदेश
कटनी – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी बलबीर रमन ने पटवारी हल्का नंबर 12/23 ग्राम पटवारा एवं पटवारी हल्का नंबर 13कैलवाराकलां के पटवारी जयकुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संबंधित पटवारी का मुख्यालय राजस्व निरीक्षक मण्डल मुड़वारा कटनी निर्धारित मुड़वारा-2 नियत किया गया है।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) बी के प्रथम परन्तुक अनुसार शासकीय सेवक के विरुद्ध दंडित अपराध में चालान प्रस्तुत होने पर संबंधित पटवारी को निलंबित करने के आदेश जारी किये गये हैं।

