आबकारी विभाग ने माधवनगर क्षेत्र में की कार्रवाई , रेस्टारेंट से जब्त की गई विदेशी मदिरा

कटनी  जिला आबकारी विभाग ने माधवनगर क्षेत्र में रेस्टारेंट में कार्रवाई कर विदेशी मदिरा जब्त की है और रेस्टारेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि वृत्त कटनी क्रमांक-1 प्रभारी सहायक जिला आबकारी ममता अहिरवार को रात्रि गश्त के दौरान माधवनगर क्षेत्र में संचालित रेस्टारेंट 7-11 में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर दबिश दी। जिसमें रेस्टारेंट से 23.85 बल्क विदेशी मदिरा जब्त की गई। टीम ने रेस्टारेंट के संचालक आशीष सहजवानी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें