ब्रेकिंग न्यूज : अति कुपोषित बच्चे को किया गया पोषण आहार का वितरण
अपराध एवं उनके रोकथाम के लिए थाना प्रभारी द्वारा किशोरी बालिकाओं को दी गई जानकारी
(कैमोर ) शासन की योजनानुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल एवं सेक्टर सुपरवाइजर ओमी गुप्ता के मार्गदर्शन मे अमरैयापार आँगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में अति कुपोषित बच्चे को पोषण आहार का वितरण किया गया। पुलिस थाना कैमोर में पदस्थ आरक्षक शिव कुमार सिंह द्वारा अमरैयापार की अति कुपोषित बच्ची अंशिका कोरी पिता चंद्र प्रताप कोरी माता तीर्थी कोरी एवं एक दूसरे बच्चे को एसीसी के सीएसआर विभाग द्वारा गोद लेकर प्रति माह इनके द्वारा पोषण आहार प्रदान किया जाता है। इसी श्रंखला में कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के तहसील अध्यक्ष आरिफ खान,आरक्षक शिव कुमार सिंह, आरक्षक अंजनी झा की उपस्थित में पोषण आहार का वितरण किया गया। थाना प्रभारी अरविंद जैन एवं आरक्षक अंजनी झा के द्वारा भी बच्चों को काजू, किसमिस, बादाम, मखाना, बिस्किट, टोस्ट फल फूल, मंजन ब्रश की किट बनाकर प्रदान किया गया। इसके साथ ही शासकीय माध्यमिक शाला अमरैयापार की किशोरी छात्राओं को सीएसआर विभाग द्वारा स्वच्छता किट प्रदान की गई एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी दी गई। तिरंगा थाली एवं एनीमिया की बीमारी के विषय में भी जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध एवं उनके रोकथाम के लिए थाना प्रभारी अरविंद जैन द्वारा किशोरी बालिकाओं को जानकारी एवं समझाइश दी गई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना केवट, सहायिका देवकी तिवारी, रक्षा पांडे ,साधना सोनी, शासकीय माध्यमिक शाला की शिक्षिका कल्पना गौतम, प्रियंका खरे, अभिभावक गण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : आरिफ खान, तहसील रिपोर्टर आरपीकेपी इंडिया न्यूज़
