चलित खाद्य प्रयोगशाला का भ्रमण कार्यक्रम, नागरिकजन करा सकते हैं खाद्य पदार्थो की जांच
(गुना) मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं आगामी त्यौहार के दृष्टिगत संभागीय चलित खाद्य प्रयोगशाला गुना जिले में भ्रमण पर रहेगी।
अभिहीत अधिकारी खाद एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार आम उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थो में की जाने वाली मिलावट के बारे में जागरूक करने एवं अधिनियम व विनियम के प्रावधानों की जानकारी देने एवं मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा खाद्य सामग्री के नमूनों का मौके पर ही परीक्षण किया जायेगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब भ्रमण कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2021 को राघौगढ़ अनुभाग में भ्रमण पर रहेगी। जिसमें आम नागरिक 10 रूपये शुल्क अदाकर खाद्य पदार्थ कि जांच करा सकते है।
