आपदा राहत में 131.75 लाख रूपये की सहायता राशि दी

(गुना) जिला स्‍तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग की बैठक कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुयी, जिसमें सांसद प्रतिनिधि श्री रमेश मालवीय एवं श्री सचिन शर्मा, विधायक गुना प्रतिनिधि श्री नारायण पंत, जिला संयोजक आदिम जाति श्री राजेन्‍द्र कुमार जाटव, उप संचालक लोक अभियाजक श्री इंद्रकुमार मिश्रा, डीपीओ सहित अन्‍य अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में अभी तक अनुसूचित जाति अत्‍याचार राहत प्रकरणों के 94 प्रकरणों में 101.50 लाख रूपये प्रदान की गयी है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के 27 प्रकरणों 30 लाख 25 हजार रूपये की राशि प्रदान की गयी है। वर्ष 2021-22 की अवधि में कुल 229 प्रकरणों में से 212 प्रकरणों में 231.25 लाख रूपये अनुसूचित जाति के व्‍यक्तियों को तथा अनुसूचित जनजाति के 42 प्रकरणों में 48.25 लाख रूपये प्रदान किये गये हैं। अनुसूचित जाति के 17 और जनजाति के एक प्रकरण में कार्यवाही प्रचलित है।
कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि न्‍यायालयीन प्रकरणों में आने वाले व्‍यक्तियों को नियमानुसार दैनिक भत्‍ता दिया जाये। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री रमेश मालवीय ने कहा कि सभी थानों में प्रकरण वास्‍तविकता और परीक्षण के आधार पर भी दर्ज किए जाएं। झूठे प्रकरण दर्ज न हो इसके लिए गंभीरता से प्रकरण दर्ज किया जाये। बैठक के दौरान विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के संबंध में चर्चा की गयी। जिसमें शेष रह गये प्रकरणों के संबंध में कलेक्‍टर ने जानकारी चाही, जिसे अगली बैठक में कारण सहित प्रस्‍तुत किया जायेगा।
कलेक्‍टर ने यह भी निर्देश दिए कि आगामी बैठक में तुलनात्‍मक स्थिति प्रस्‍तुत की जाये। जिससे यह पता चल सके कि प्रकरण सही रफ्तार से निबट रहे है कि नही ? उन्‍होंने कहा कि गरीब को न्‍याय मिले इसके लिए जांच में शीघ्रता हो। देरी से प्रस्‍तुत करने वाले प्रकरणों की जानकारी कारण सहित दी जाये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें