छिंदवाड़ा जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता सेशहडोल के मजदूरों को मजदूरी का तत्काल हुआ भुगतान “अच्छी खबर”

(छिन्दवाड़ा)  छिंदवाड़ा जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता से छिंदवाड़ा जिले में रेलवे विभाग के अंतर्गत मजदूरी कर रहे शहडोल जिले के लगभग 30 मजदूरों को लंबित मजदूरी का मंगलवार को भुगतान करा दिया गया है। मजदूरी पाकर शहडोल जिले के मजदूरों ने कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों को साधुवाद दिया और खुश होकर अपने घर को लौट गए हैं।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 25 अक्टूबर को शहडोल जिले के लगभग 30 मजदूर कलेक्टर कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे थे। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने रेलवे विभाग की रामा टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार सईद खान के अंडर में लगभग 3 माह नाली खुदाई एवं अन्य निर्माण कार्य किये हैं, जिसकी मजदूरी लगभग 5 लाख रुपए का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। ठेकेदार सईद खान तहसील परासिया के चांदामेटा का निवासी है। मजदूरों की शिकायत को संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन के निर्देश पर एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक श्री मोतीलाल कुशवाहा द्वारा टीआई, तहसीलदार और श्रम अधिकारी की मदद से आरोपी ठेकेदार सईद खान को जिला मुख्यालय पर बुलवाया गया। मामले की छानबीन की गई और तत्काल मौके पर ही ठेकेदार से सभी मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान करवाया गया। ठेकेदार सईद खान द्वारा प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के समक्ष मजदूरों को 2 लाख रुपए की राशि का नगद भुगतान किया गया और शेष 3 लाख रुपए की राशि का भुगतान मजदूरों के खाते में किया गया। उम्मीद के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मजदूरों को तत्परता से लंबित मजदूरी का भुगतान मिलने पर वे खुश होकर यहां से लौटे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें