त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 के दृष्टिगत जिले में 34 समितियां गठित

कटनी  जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 को दृष्टिगत रखते हुये जिले में निर्वाचन के सुचारु संचालन क लिये 34 समितियों का गठन किया गया है। इन गठित समस्त समितियों के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सचिव उप जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। इस संबंध में आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

            इन समितियों में जिले में कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, परिवहन व्यवस्था, फोटो युक्त मतदाता सूचियां एवं मतदान केन्द्र व्यवस्था प्रबंधन, मतदान दलों एवं मतगणना दलों का गठन, मतदान दलों व निर्वाचन कार्य में लगे अन्य पदाधिकारियों का प्रशिक्षण व्यवस्था, ईव्हीएम प्रबंधन, मतपत्रों का प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, सेक्टर निर्धारित कर सेक्टर ऑफीसर की नियुक्त एवं सेक्टर रुट चार्ट तैयार करना, पीओएल व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण व वापसी स्थल प्रबंधन, शिकायतों की मॉनीटरिंग, कन्ट्रोल रुम, विधिक सलाहकार समिति, मतगणना स्थल की व्यवस्थायें, ऑब्जर्वर हेतु आवश्यक व्यवस्था, आईटी प्रबंधन एवं सांख्यिकी आंकड़ों का प्रबंधन, आईईएएस एवं ओलिन पोर्टल, मतगणना दिवस पर भोजन व्यवस्था, मीडिया मैनेजमेन्ट, मानदेय, वित्तीय प्रबंधन एवं निर्वाचन व्यय लेखा प्रबंधन, स्टैंडिंग कमेटी, निर्वाचन अवधि में अवकाश स्वीकृति, कर्मचारी कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, सेन्स कमेटी एवं ईव्हीएम जागरुकता समिति, चिकित्सा प्रकोष्ठ, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री व्यवस्था, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान तैयार करना, युआरएल अपडेशन एवं कम्प्युनिकेशन प्लान, परिचय पत्र प्रबंधन एवं वीडियोग्राफी प्रबंधन और निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र की गतिविधियों के समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों अधिकारियों को नियुक्त करते हुये उन्हें दायित्वों के निर्वहन क लिये निर्देशित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें