मावा भंडार से 3 क्विंटल मावा जप्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20 से अधिक दुकानों से मावा, पनीर, मिठाई के सैंपल लिए

(भोपाल) कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा “ईट राइट चैलेंज” के द्वितीय सर्विलांस नमूना ड्राइव में प्रतिष्ठानों से 51 नमूने एकत्र किये।

   दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मावा तथा इससे बनी मिठाइयों के नमूनों को वरीयता दी गयी। नमूना लिये गये प्रतिष्ठानों में बाग सेवनिया स्थित साक्षी स्वीट्स, गणपति बीकानेर स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स हनुमान नगर जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित राजस्थान स्वीट्स एवं ब्रजवासी स्वीट्स एवं मिष्ठान्न भंडार, जे.के. रोड, मिनाल स्थित चाहत स्वीट एंड नमकीन, इंद्र पूरी बी एच ई एल स्थित शर्मा विष्णु फ़ास्ट फ़ूड, चेतक ब्रिज स्थित ग्वालियर चाट भंडार शामिल है।सर्विलांस नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जमा किये गए है। इसके साथ छावनी रोड मंगलवारा स्थित आनन्द मावा भंडार से मावा तथा पनीर के तथा राजश्री मावा भंडार से मावा के दो रेगुलेटरी नमूने लिये गये। गुणवत्ता पर संदेह होने पर तीन क्विंटल मावा जप्त किया गया है। समस्त कार्यवाही अभिहित अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें