अशासकीय विद्यालय शिक्षण शुल्क की इन्ट्री पोर्टल पर करे अन्यथा मान्यता समाप्त की जावेगी
(इन्दौर) इंदौर संभाग के धार जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि धार में विकासखण्ड धार/तिरला एंव सरदारपुर के सभी अशासकीय विद्यालयों की बैठक आयोजित कर प्राचार्यो/संचालकों को उनके द्वारा ली जा रही शिक्षण शुल्क की इंट्री पोर्टल पर करने हेतु अंतिम तीन दिवस दिये गये है। साथ ही छात्रवृत्ति की मेपिंग एंव अपडेशन सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये गये है।
ज्ञातव्य है कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश है कि अशासकीय विद्यालय द्वारा ली जाने वाली शिक्षण शुल्क की इंट्री अनिवार्य रूप से पोर्टल पर करे। उन्होंने जिले के समस्त विद्यालयों को समय सीमा में इंट्री करने के लिए पूर्व में भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि जिले के 45% स्कूलों ने ही इंट्री की है। अतः उपस्थित एंव अनुपस्थित सभी स्कूलों को तीन दिवस में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं तथा अनुपस्थित विद्यालयों के संचालक को मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही क्यों नहीं कि जाए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
