क्लीन इंडिया कैंपेन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सदस्यों को किया गया सम्मानित

(होशंगाबाद) 31 अक्टूबर को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित “क्लीन इंडिया कैम्पेन” का समापन किया गया। साथ ही “कैच दी रेन।” अभियान का शुभारंभ भी किया गया। क्लीन इंडिया कैम्पन के अंतर्गत 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक नेहरू युवा केन्द्र के विभिन्न ब्लॉकों के वालंटियर्स द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का निष्पादन किया गया।  यह कार्यक्रम जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मनोज सरियाम सम्मिलित हुए। विशेष अतिथि के रूप में एनएसएस के जिला संगठक डॉ डीएस खत्री, एनएसएस ऑफिसर डॉ हर्षा चचानी और डॉक्टर रीना मालवीय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सरियाम जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कैंपेन को सफल बनाने के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की, एवं उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम का समापन हो गया है, लेकिन स्वच्छता-अभियान का समापन नहीं हुआ है, हमें लगातार अपने आसपास सफ़ाई के कार्य करते रहने होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी  कार्यक्रमों में भी नेहरू युवा केन्द्र संगठन इसी तरह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
श्री सरियाम द्वारा डॉक्टर हर्षा चचाचनी एवं डॉक्टर रीना मालवीय का सम्मान किया गया एवं समस्त एन एस एस के कार्यकर्ताओं, सी सी के कैडेट्स एवं युवा मंडल के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रियांशी पटवा, अंकिता परसाई, आदित्य तिवारी, अर्पिता तिवारी, सूरज, साहिल, मनीष, आकाश, सरस्वती, कंचन, मुस्कान, शुभम, केशव, हिमांशु, तरुण जोशी, अनिकेत, आकाश कटारे, शोभा, रेशम उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नेहरू युवा केंद्र के नीरज तिवारी ने किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें