ग्राम कैलवारा खुर्द में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
(कटनी) – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में, जिला न्यायाधीश/सचिव, दिनेश कुमार नोटिया के दिशा-निर्देशन में ग्राम कैलवारा खुर्द में शनिवार को भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गतं विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पैरालीगल वालेंटियर मनीषा प्यासी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलु हिंसा, बाल अपराध, नशा उन्मूलन, मीडिएशन एवं लोक अदालत से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम कैलवारा खुर्द की सरपंच माधुरी पाठक, सहायक सचिव जयंती चक्रवर्ती, वेद प्रकाश शुक्ला, विजय शंकर कुशवाहा, श्रीकांत प्रजापति, मनीषा प्रजापति, रोहित, राजेश सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
