जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को होगा
परीक्षा में शामिल होने के लिये 30 नवम्बर तक किये जा सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
कटनी – प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा ने बताया कि नवोदय विद्यालय बडवारा में सत्र 2022-23 के लिये कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2021 निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन ऑनलाईन जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाईट के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के कार्यालयीन दिवसों व समय में फोन नंबर 07626-276281 पर संपर्क किया जा सकता है।
