निर्माणाधीन आवासो का निरीक्षण एवं हितग्राहियों से संवाद
(विदिशा) नटेरन विकासखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों तथा संबंधित हितग्राहियो से जनपद सीईओ श्री शंकर लाल कुरेले एवं ब्लाक समन्वयक, पीएमएवाय श्री माखन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर ग्राम ढाढौन, ग्राम पंचायत आमखेडासूखा, ग्राम पंचायत रमपुराकला में निर्माणाधीन आवासो का स्थलीय भ्रमण कर जायजा लिया वहीं ग्रामों में जिन हितग्राहियों को ग्रामों में आवास स्वीकृत हुए है उन हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान विभिन्न किश्तो के माध्यम से प्रदाय राशि की भी जानकारी के संबंध में पूछताछ की गई है।
जनपद सीईओ श्री कुरेले ने ग्राम पंचायत आमखेडा सूखा में रोजगार सहायक के द्वारा आवास प्लस में जॉब कार्ड में मेपिंग कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद उपरोक्त कार्य में रूचि प्रदर्शित नही करने के बावजूद संबंधितों को शोकाज नोटिस दिए गए है।
