प्रधानाध्यापक कमल सिंह सिसोदिया को चंबल कमिश्नर ने दिया कारण बताओ नोटिस

(श्योपुर)  कलेक्टर श्योपुर के प्रतिवेदन के आधार पर बताया गया कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय मानपुर तहसील जिला श्योपुर के प्रधानाध्यापक कमल सिंह सिसोदिया द्वारा स्व-सहायता समूह से प्रतिमाह दो हजार रूपये की मांग की जाती है तथा अन्य समूह बनाये जाने एवं कोरोना काल में मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत छात्रों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान्न को उचित मूल्य दुकान से उठाया गया। 12 क्विंटल खाद्यान्न को बेचा गया।
चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने शिकायत की जांच खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्योपुर से करायी थी। खण्ड स्त्रोत समन्वयक ने जांच प्रतिवेदन में समूह से प्रतिमाह दो हजार रूपये की मांग की जाने के आरोप सिद्ध नहीं हुये, किंतु प्रधानाध्यापक द्वारा खाद्यान्न का उठाव उचित मूल्य की दुकान से किया गया। यह अभिलेखों से सिद्ध होता है। तथा प्रधानाध्यापक द्वारा गलत जानकारी दी गई कि कोई खाद्यान्न शेष नहीं बचा है, जबकि 13 क्विंटल 83 किलो गेहूं, 1 क्विंटल 84 किलो चावल खाद्यान्न शेष बचा है, जो शाला में उपलब्ध नहीं पाये जाने से प्रधानाध्यापक द्वारा कूट रचित शंड्यंत्र रचा है। इस आरोप में प्रधानाध्यापक सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाही की जाना प्रस्तावित है।
चंबल कमिश्नर श्री सक्सेना ने उक्त साक्ष्यों के आधार पर सिसोदिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 3 दिवस के अंदर स्पष्ट जबाव प्रस्तुत न करने पर इनके खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें