कोरोना के नए वेरिएंट के कारण विश्व व्यापार संगठन ने रद्द की अहम बैठक

(जिनेवा) कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के कारण विश्व व्यापार संगठन ने अपनी अहम बैठक रद्द कर दी है। स्विट्जरलैंड के नये यात्रा प्रतिबंध लागू किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। जिनेवा में संगठन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिनेवा स्थित डब्ल्यूटीओ मुख्यालय में होने वाले एमसी12 सम्मेलन में मत्स्य पालन के लिए सब्सिडी पर लंबे समय से प्रतीक्षित समझौता और कोरोना वैक्सीन से जुड़े पेटेंट और अन्य बौद्धिक संपदा संरक्षण नियमों में छूट देने के प्रयास जैसे प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होनी थी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें