भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धाजंलि
(बरही) आज मण्डल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई बैठक में मण्डल प्रभारी सुनील उपाध्याय जी की गरिमामयी उपस्थिति में एवं जिला महामंत्री श्री सतीश तिवारी जी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यसमिति संचालित हुई सर्वप्रथम कार्यसमिति को प्रारम्भ करते हुए भाजपा के पितृ पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर कार्यसमिति की शुरुआत की गई ।

देश की आन बान शान के लिए शहीद हुए जनरल विपिन रावत जी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत जी के साथ शहीद हुए जवानों अफसरों को याद करते हुए बलिदान हुए शहीदो को श्रद्धाजंलि समर्पित की गई साथ मे आज हाल ही में पूर्व विधायक (बहोरीबंद) डॉ रानी दुबे जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई ।

कार्यसमिति बैठक के दौरान बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत मंडल के सभी बूथों में बूथ विस्तारक बनाये गए एवं महामंत्री पी डी ताम्रकार जी के द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन कर कार्यसमिति सदन के समक्ष प्रस्ताव रखा गया एवं सदन की ओर से समर्थन प्राप्त कर राजनीतिक सर्वसम्मति से राजनेतिक प्रस्ताव पारित किया गया कार्यसमिति की विषय वस्तु मण्डल अध्यक्ष द्वारा विस्तार से रखी गई ग्राम केंद्र नगर केंद्र प्रभारी मण्डल पदाधिकारियों के साथ कार्यसमिति सम्पन्न हुई अंत मे कार्यसमिति का आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री कैलाश कचेर ने किया । कार्य समिति में सभी अपेक्षित कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : मुकेश बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ,बरही
