3 अशासकीय गौ-शालाओं तथा पशु चिकित्सालय और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का निरीक्षण

(छिन्दवाड़ा) कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस निरीक्षण समिति के साथ जिले की 3 अशासकीय गौ-शालाओं का निरीक्षण कर गौ-शालाओं में गौ-वंश की गणना करते हुए सत्यापन किया गया । उन्होंने पांढुर्णा में पशु चिकित्सालय और कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का निरीक्षण भी किया ।  उप संचालक पशुपालन डॉ.पक्षवार ने बताया कि जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम मोहगांव की गौ-शाला व ग्राम जाम सावली की बजरंग गौ-शाला और विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम उमरी खुर्द की गौ-शाला का निरीक्षण करते हुए गौ-वंश का सत्यापन किया गया । तीनों गौ-शालाओं में गौ-शाला के नोडल ऑफिसर और गौ-शाला का संचालन करने वाले अध्यक्ष व सचिव उपस्थित मिले । उन्होंने पांढुर्णा में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और पशु चिकित्सालय के सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया एवं संपूर्ण अभिलेख पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पशु चिकित्सकों को दिये । साथ ही एन.ए.आई.पी. तृतीय फेज में ऑनलाइन एंट्री करने और व्दितीय फेज के वत्स उत्पादन के ऑनलाइन एंट्री  करने के निर्देश भी दिये । इस दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी छिंदवाड़ा श्री विजय नेमा भी साथ में थे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें