निरीक्षण में पाया निर्देशों का उल्लंघन, 11 स्टॉम्प वेंडरों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
(कटनी) – स्टॉम्प वेंडरों द्वारा नियमों का पालन न करने पर जिला पंजीयक ने 11 स्टॉम्प वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिला पंजीयक एवं नवमीदास चौकीदार ने बताया कि नियत स्थान पर ही बैठकर कार्य करने, स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से पटल पर अंकित करने, निर्धारित मूल्य पर ही स्टॉम्प का विक्रय करने के लिए स्टॉम्प वेंडरों को समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं।
जिला पंजीयक ने 14 दिसंबर को स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने पाया कि जारी निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। मौके पर न ही स्टॉक पटल लगाया गया है और न ही स्टॉक रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है। जिला पंजीयक श्री चौकीदार ने स्टॉम्प वेंडर आशीष दुबे, प्रीति गुप्ता, नितेश कोरी, कुंदन रजक, दिनेश वर्मा, कमलेश बड़ेरिया, सुशील कुमार बक्शी, विनरोद खरारी, करूणा देवी पटेल, दिनेश दुबे, राममनोहर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति पर एक दिवस के अंदर उपस्थित होकर स्टॉम्प वेंडर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। पक्ष प्रस्तुत न करने पर स्टॉम्प वेंडरों पर नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
