कचरे के प्रबंधन, निगरानी के लिए आपके पास है कोई टेक्नोलॉजी तो हिस्सा बने प्रतियोगिता
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को लेकर नगर निगम कर स्पर्धा का आयोजन
(कटनी) – गीले या सूखे कचरे के प्रबंधन या निगरानी को लेकर यदि आपके पास कोई टेक्नोलॉजी या एप है तो आप नगर निगम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं और उसके साथ ही पुरस्कार के भी हकदार बन सकते हैं। आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। जिसमें गीले व सूखे कचरे के प्रबंधन व उसकी निगरानी के लिए जिनके पास भी कोई टेक्नोलॉजी या एप है वे सहभागिता कर सकते हैं और नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रतिभागी swachhkatni@gmail.com में अपनी प्रविष्ठि भेज सकते हैं। उसके अलावा प्रतियोगिता में गूगल फार्म के माध्यम से भी सहभागिता कर सकते हैं। आयुक्त नगर निगम ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2100 रूपये व तृतीय पुरस्कार के रूप 1100 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।
