बीसीसीआई और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली कप्तानी विवाद पर आमने-सामने

(नई दिल्ली) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली कप्तानी विवाद पर आमने-सामने हैं। दोनों की तरफ से जो बयान आए हैं, वह एकदम उलट हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जो भी बातें कहीं, ज्यादातर बातें बीसीसीआई के बयान से एकदम उलट थीं। रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद बीसीसीआई ने कहा था कि विराट से सिलेक्टर्स और बोर्ड दोनों ने इसको लेकर बात की थी। विराट ने कहा कि उन्हें मीटिंग से महज 1.5 घंटे पहले इसकी जानकारी दी गई थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट को टी20 कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था, लेकिन विराट ने कहा कि किसी ने भी उनसे ऐसा नहीं कहा था। इस पूरे मुद्दे पर अब काफी विवाद छिड़ चुका है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें