कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर के.वी. एस चौधरी कोलसानी रैन बसेरा पहुंचकर मिले लोगों से

(भोपाल) अचानक ठंड बढ़ने से गरीब वर्ग और जरूरत मंदों का हाल चाल जानने कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर श्री के.वी. एस चौधरी कोलसानी शनिवार को हमीदिया और शाहजहानी पार्क रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातें कर हाल जाना और रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा लिया।

   विगत दिवस से उत्तर पूर्व से आने वाली ठंडी हवा के कारण ठिठुरन वाली सर्दी अचानक बढ़ गई जिससे बचाने के लिये नगर निगम और प्रशासन का प्रयास रहता है कि जगह – जगह अलाव जलाए जाएं और रैन बसेरा इत्यादि में ठंड से बचाव में पर्याप्त व्यवस्था रहे। इन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण और लोगों का हाल-चाल जानने कलेक्टर श्री लवानिया और नगर निगम कमिश्नर कोलसानी हमीदिया और यादगार शाहजहानी पार्क पहुंचे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें