अग्नि दुर्घटना आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण व कार्यशाला संपन्न

(छिन्दवाड़ा)  राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय व शिक्षण संस्थान में अग्नि दुर्घटना प्रबंधन के लिये तत्परता से कदम उठाने के लिये अग्नि दुर्घटना आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यशालायें व प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज शनिवार को जिले की नगरपालिका जुन्नारदेव के शासकीय नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुन्नारदेव का संयुक्त आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सह कार्यशाला नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भोपाल के शासकीय चिकित्सालय में हुए हृदय विदारक अग्निकांड से सबक लेते हुए राज्य शासन प्रशासन के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अर्ध्दशासकीय विभागों, संस्थाओं, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अग्नि प्रबंधन ऑडिट, प्रशिक्षण और कार्यशाला करवाने के लिये बहुत तत्परता से क्रियाशील है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें