दृष्टिबाधित बच्चों को उपलब्ध कराये गये डीजे प्लेयर उपकरण

(कटनी)  समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत जिला शिक्षा केंद्र कटनी के सहयोग से  साइटसेवर्स संस्था भोपाल द्वारा कटनी जिले के 10 पूर्ण दृष्टिबाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए दो दिवसीय डेजी प्लेयर का प्रशिक्षण एवं डेजी प्लेयर उपकरण का वितरण गतदिवस मंगलवार को सक्षम छात्रावास, तिलक कॉलेज के पीछे, प्रेम नगर कटनी में किया गया।

            इस अवसर पर डेजी फोरम ऑफ इंडिया भोपाल से आये हुये संतोष खरे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बच्चों को डीजे प्लेयर के माध्यम से ऑडियो फॉर्मेट में पुस्तकों को पढ़ना सिखाया गया। साथ ही कक्षा में शिक्षक द्वारा पढ़ाई गई शिक्षण सामग्री को रिकॉर्ड कर घर में सुनकर पुनरावलोकन करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। सुगम लाइब्रेरी से पुस्तकों को ऑडियो फॉर्मेट में डाउनलोड करना सिखाया। यह प्रशिक्षण डीपीसी कटनी केके डहेरिया, एपीसीआईईडी अनिल त्रिपाठी, एपीसी मोबिलाइजेशन संध्या तिवारी, छात्रावास वार्डन अजय मिश्रा, साइटसेवर्स से जिला परियोजना समन्वयक भरत पटेल, फैसिलिटेटर शिव शंकर कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें