टनल में उतरे एसीएस, आखिरी छोर तक पहुंचकर देखी कार्य की प्रगति

स्लीमनाबाद टनल के अप व डाउन स्ट्रीम का अधिकारियों व एजेंसी के साथ किया निरीक्षण

लक्ष्य से नहीं होगा कोई समझौता – एसीएस श्री केशरी

(कटनी)  स्लीमनाबाद के पास बन रही टनल के कार्य की प्रगति देखने जिले के प्रवास पर आए नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी गुरूवार को टनल की अप व डाउन स्ट्रीम में अधिकारियों के साथ खुद उतरे और नजदीक से कार्य की प्रगति देखी। दोनों छोर से निरीक्षण के बाद श्री केशरी ने रिव्यू भी किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी मौजूद थे।

             गुरूवार की सुबह श्री केशरी अधिकारियों व क्रियांवयन एजेंसी के साथ खिरहनी गांव स्थित डाउन स्ट्रीम पहुंचे और लोकल के जरिए टनल के आखरी छोर तक पहुंचकर उन्होंने कार्य की प्रगति को नजदीक से देखा। टनल में किए जा रहे कार्य को लेकर उन्होंने अधिकारियों व क्रियांवयन एजेंसी के सदस्यों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। डाउन स्ट्रीम का निरीक्षण करने के बाद एसीएस श्री केशरी उमरियापान की ओर के अप स्ट्रीम में पहुंचे और वहां पर अधिकारियों के साथ टनल में उतरकर किए जा रहे कार्य का नजदीक से निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने क्रियांवयन एजेंसी के प्रतिनिधियों से आगामी माह की योजना को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

एक-एक मशीन की समझी वर्किंगदेखे सुरक्षा के उपाय

            निरीक्षण करने के दौरान श्री केशरी ने अप व डाउन स्ट्रीम में टनल निर्माण कार्य में लगी एक-एक मशीन की वर्किंग की जानकारी अधिकारी व क्रियांवयन एजेंसी से ली। साथ ही मशीनों से कराए जा रहे कार्य में सुरक्षा के उपाय भी देखे। उन्होंने निर्माण एजेंसी के सदस्यों से आने वाले समय में किस तरह की परेशानी आ सकती हैं, इसको लेकर भी चर्चा की और उनको ध्यान में रखकर काम कराने के निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के बाद की समीक्षादिए निर्देश

            टनल का निरीक्षण करने के बाद श्री केशरी ने अप स्ट्रीम क्षेत्र में ही कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल निर्माण का कार्य तेज गति से करने की जरूरत है। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति की समीक्षा की और डीएमआरसी की रिपोर्ट की समीक्षा की। डीएमआरसी की रिपोर्ट का विस्तार से रिव्यू भी श्री केशरी ने किया और उन्होंने डीएमआरसी की रिपोर्ट पर  अप एवं डाउन स्ट्रीम पर कार्य कर रही वर्किंग एजेंसी से बिंदुवार जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। श्री केशरी ने कहा कि काम समय पर पूरा हो, इसके लिए सबसे पहले समन्वय की जरूरत है और उसके साथ सुरक्षा को ध्यान में रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्थानीय जनों को विश्वास में लेकर काम करें व उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

            समीक्षा के दौरान एसीएस श्री केशरी ने कहा कि जून 2023 तक का हमारा जो लक्ष्य निर्धारित है, उससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इसको ध्यान में रखकर की काम को निर्धारित अवधि में पूरा कराएं। उन्होंने ग्राउटिंग कार्य की भी समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी, क्रियांवयन एजेंसी के सदस्य, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें