12 हितग्राहियों को कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद श्री शर्मा ने भेंट की मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल

(कटनी)  खजुराहो सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल भेंट की। सांसद खजुराहो व सामाजिक न्याय विभाग के सौजन्य से 22 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री शर्मा ने मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के साथ उपस्थित 12 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। साथ ही कहा कि सभी हितग्राही सक्षम होकर अपना व अपने परिवार की देखभाल करें। आगे भी शासन स्तर से उनको जो मदद की जरूरत होगी, वह अवश्य की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत प्रधान ममता पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें