हमारा विचार और संगठन ज्यादा मजबूत हो, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है विधायक :– संजय सत्येन्द्र पाठक

विजयराघगढ़ विधानसभा के चार मंडल के बूथ विस्तार योजना की कार्यशाला संपन्न

(कटनी) विजयराघवगढ़ में भाजपा की मंडल स्तरीय बूथ विस्तारक योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने भारतीय जनता पार्टी विजयराघगढ़ विधानसभा के चार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ विस्तारक योजना के सम्बन्ध में संवाद किया। इस अवसर पर चारों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित विस्तारक एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यशाला के प्रारंभ में विजयराघवगढ़ एवम कांटी मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ,जयवंत सिंह ने बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम की जानकारी दी । कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाला राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवम श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। देश को तोड़ने वाली शक्तियां समाज पर हावी होना चाहती है। ऐसे में हमें देश को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथस्तर पर संगठन का काम खड़ा करते हुए भाजपा को प्रत्येक बूथ पर 51% मत प्राप्त करना ये संगठन का लक्ष्य है। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष जो की पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है उसके अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना संगठन विस्तार के लिए मुख्य योजना है। विजयराघवगढ़ विधानसभा में हम सभी को संगठन सर्वोपरि के सिद्धांत को आत्मसात कर इस योजना को ऐतिहासिक बनाकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवम प्रदेश संगठन की मंशा को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तथा सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता है। पिछले 5 दिनों से सभी मंडलों में बूथ विस्तार योजना के इस अभियान में कार्यकर्ता बूथ को डिजिटल बूथ बनाने के काम मे तो जुटे हुए है आप सभी विस्तारको को ही हर बूथ का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करते जाना है। आप सभी को “संगठन ऐप” के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तथा नए कार्यकर्ताओं का डेटा संकलित होगा। हमारा विचार और संगठन ज्यादा मजबूत हो, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसे आप सभी बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ संचालित करें। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल को स्वावलंबी मंडल, ग्राम नगर केन्द्र को सक्रिय और प्रत्येक बूथ को सक्षम बनाने का संकल्प है। प्रत्येक विस्तारक को इस कार्य के लिए 100 घंटे का महत्वपूर्ण समय देना है। आपके द्वारा किए गए कार्य से न केवल सिर्फ बूथ मजबूत होगा वरन भाजपा का आगामी 50 वर्ष का भविष्य भी तय होगा। कार्यशाला में मंडल अध्यक्षगण मनीष मिश्रा,जयवंत सिंह ,अंकुर गौवर, प्रमोद सोनी,जनपद अध्यक्ष गंगाराम चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडे,वरिष्ठ पदाधिकारी उदयराज सिंह, प्रमोद शुक्ला, रवि दीक्षित,आशीष गुप्ता,राकेश गुप्ता,अनिल गुड्डू शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें