मध्य्रपदेश राज्य आजीविका मिशन के स्लीमनाबाद के ममता स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं विभिन्न उत्पाद

(कटनी) प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में अलग-अलग योजनाएं लागू कर रहे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, इसको लेकर उनके निर्देश पर लगातार काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूहों के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने प्रदेश में कार्य किया जा रहा है और इसी कड़ी में जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन लगातार काम कर रहा है। जिले के स्लीमनाबाद के एक समूह की सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर बाजार में उतारे गए हैं और उनकी ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है। महिलाओं के बनाए प्रोडक्ट भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

            जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि विकासखंड बहोरीबंद अंतर्गत ममता संकुल स्तरीय संगठन स्लीमनाबाद द्वारा विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार की जा रही है। महिलाओं ने सरसों तेल, मक्का पोहा, चावल पापड़, अरहर दाल, चने की दाल, आम का आचार, नमकीन, धनिया, मिर्च, हल्दी पाउडर विक्रय के लिए बाजार में उतारा है। समूह के महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री के अलावा हर्बल साबुन, सेनेटरी नैपकीन, वाशिंग पाउडर, कपड़े के बैग, चूडि़यां, माला, सजावटी वस्तुएं, दोना-पत्तल, कुशन, गुलदस्ते, हैंडवाश, मास्क, झूमर भी तैयार कर विक्रय को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पीओपी व पत्थर की कलाकृतियां भी समूह की सदस्य तैयार कर विक्रय कर रही हैं।

            सीईओ श्री गोमे ने बताया कि स्व सहायता समूह के तैयार उत्पाद ऑनलाइन विक्रय को भी उपलब्ध हैं और उत्पादों को http://www.shgjivika.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से आसानी से खरीदा जा सकता है। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा 200 प्रकार कीे अलग-अलग सामग्री तैयार की जा रही है, जो नामी कंपनियों के उत्पादों की तरह ही उच्च गुणवत्ता युक्त हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें