स्लीमनाबाद में सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे ने किया लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ

क्षेत्र अंतर्गत 81 ग्रामों के नागरिकों को मिल सकेगा सेवाओं का लाभ

कटनी  गुरुवार को स्लीमनाबाद में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने रिबन काटकर इस केन्द्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत 81 ग्राम नागरिक लोक सेवा अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। इसमें मुख्यतः आय, निवास, खसरा खतौनी की नकल, ऋण पुस्तिका आदि सेवायें समाधान एक दिवस तत्काल सेवा अंतर्गत 9 विभागों की 42 सेवायें एक ही दिवस में लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्रदाय की जायेंगी। इसके साथ ही 48 विभागों की 563 सेवाओं का लाभ भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त हो सकेगा। स्लीमनाबाद लोक सेवा केन्द्र के शुभारंभ अवसर जिला प्रबंधक लोक सेवा दिनेश विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जीएम डीआईसी अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार स्लीमनाबाद दिलीप सिंह मरावी सहित, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें