विजयराघवगढ़ में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने आन, बान और शान के साथ किया ध्वजारोहण
विधायक कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फैराया तिरंगा
ऐतिहासिक किले पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया ध्वज वंदन, क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि की कामना की
(विजयराघवगढ़) प्रति वर्ष की तरह विजयराघवगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी किले पर विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर देश की रक्षा की खातिर प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के साथ सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के समक्ष प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया । उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना के नये वेरिएंट के चलते खतरनाक है। प्रत्येक नागरिक को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग सबको करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस साहस और दूरदर्शिता के साथ पूरी दुनिया में इस वैश्विक महामारी की अगुआई की है वो एक मिसाल है। देश में टीकाकरण अभियान की सफलता की वजह से ही आज ओमीक्रान के बड़ते प्रभाव के बावजूद लोगों की जिंदगी सुरक्षित बनी हुई है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों भाजपा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही । इसी तरह विजयराघवगढ़ के बूथ नंबर 56 स्थित विधायक कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की उपस्थिति में बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम आदिवासी समाज के वरिष्ठ नागरिक श्री बसोरी कोल ने ध्वजारोहण किया, इस अवसर भाजपा विजयराघवगढ़ मंडल के अध्यक्ष श्री मनीष देव मिश्रा, कांटी मंडल अध्यक्ष श्री जयवंत सिंह ,कैमोर मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर गौवर ,सिंगौड़ी मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद सोनी,पूर्व महामंत्री श्री उदयराज सिंह ,श्री गंगाराम चौधरी,राकेश गुप्ता ,सुरेंद्र पांडे, रवि दीक्षित, राजा उरमलिया,नूर मोहमद सिद्धकी, गुड्डू शर्मा सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
