कटनी जिले में किसानों के उपार्जन संबंधी कठिनाईयों के निराकरण के लिये दूरभाष नंबर जारी

दूरभाष नंबर 07622-222611 पर दर्ज शिकायतों का किया जायेगा निराकरण

(कटनी)  रबी विपणन वर्ष 2022-23 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर रबी उपार्जन के लिये निर्धारित पंजीयन एवं उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने एवं कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिलास्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता कक्ष क्रमांक 155 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07622-222611 है। वहीं कन्ट्रोल रुम का प्रभारी एच.एन. प्रजापति वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक मोबाईल नंबर 9479527884 को नियुक्त करते हुये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी किया है।

            इस आदेश के अनुसार कन्ट्रोल रुम में 7 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जिले में उपार्जन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रुम प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी को सूचित कर निराकरण की कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी अधिकारी को शिकायत पंजी संधारित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें दिनांकवार शिकायत एवं उनका निराकरण दर्ज कर सूचित करने के लिये कहा गया है। वहीं प्रभारी अधिकारी राज्यस्तरीय कन्ट्रोल रुम भोपाल से समन्वय स्थापित रखेंगे। यह कन्ट्रोल रुम पूर्ण रबी उपार्जन अवधि तक प्रभावशील रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें