30 जनवरी को मनाया जायेगा मद्यनिषेध संकल्प दिवस
दिलाई जायेगी “जीवन को हां और नशे को ना” की ई-शपथ
(कटनी) – राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 30 जनवरी 2022 को महात्मां गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्यनिषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान तथा मादक पदार्थ व द्रव्यों के सेवन की प्रकृति की रोकथाम के लिये, इनसे होने वाले दुष्परिणामों में युवाओं और समाज को अवगत कराते हुये उन्हें नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करना है।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत 30 जनवरी को मद्यनिषेध संकल्प दिवस के अवसर पर विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, जिले के समस्त शासकीय कार्यालय एवं स्वैच्छिक संस्थायें तथा स्थानीय सामाजसेवी सम्मिलित होकर वेबसाईट https://pledge.mp.mygov.in/ पर “जीवन को हां और नशे को ना” ई-शपथ दिलायेंगे। साथ ही आयोजित गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
