सभी संस्थान स्वच्छता को लेकर सामंजस्य स्थापित कर करें काम- कलेक्टर प्रिंयक मिश्रा

Advertisement

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठकदिए आवश्यक निर्देश

(कटनी)  नगर में रेलवे, आर्डिनेंस फैक्ट्री, कैलरीज रिफैक्ट्रीज सहित अन्य बड़े उद्योग स्थापित हैं। सभी संस्थानों का अलग-अलग क्षेत्र है और उन क्षेत्रों में वे अपने हिसाब से व्यवस्थाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। यदि सभी संस्थान व विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें तो निश्चित ही हमारा नगर स्वच्छता की रैकिंग में अव्वल स्थान पर आ सकता है। यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न संस्थानों, विभागों की संयुक्त बैठक के दौरान कही। बैठक में रेलवे विभाग, आयुध निर्माणी, कैलरीज इंडिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ब्रिज कार्पोरेशन, इरकान, नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

            बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के निर्धारित पैरामीटर्स को लेकर चर्चा की और कहा कि यदि सभी विभाग निर्धारत पैरामीटर्स का नियमानुसार पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों मंे कार्य करते हैं तो हमारा शहर साफ व स्वच्छ रहेगा। पर्यावरण व नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर विभागों द्वारा कराए जा रहे विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यो को ढंककर कराने व बेरीकेटिंग कराने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में दिए।

            आयुध निर्माणी और एसीई रिफैक्ट्री क्षेत्रों में रोजाना कराई जा रही सफाई व्यवस्था की जानकारी कलेक्टर श्री मिश्रा ने ली और कॉलोनी क्षेत्रों से रोजाना निकलने वाले कचरे को निगम के एमएसडब्ल्यू प्लांट में देकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवथा को सुदृण रखने, नगरीय क्षेत्र के खाली पड़े प्लाटों की समुचित सफाई कराकर स्थल को विकसित कराने के निर्देश भी कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए। नगर के मुख्य मार्गो की सुंदरता को लेकर रेलवे की जमीन पर लगे अनाधिकृत होर्डिग्स, बैनरों सर्वे कराकर उनपर नियमानुसार करने, मिशन चौक अंडर ब्रिज प्रवेश मार्ग में लगे जर्जर होर्डिंग व ब्रिज कंस्ट्रक्शन स्थलों पर शीट लगाकर निर्माण कार्य कराने के निर्देश प्रदान किए गए।

मंगल नगर पुलिया की कराएं मरम्मत

            बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिवाजी वार्ड स्थित बजरंग कॉलोनी तालाब की सफाई कराने रेलवे व निगम के अधिकारियों को सामूहिक रूप से कार्य करने, मंगल नगर रेलवे अंडर ब्रिज की नालियों की मरम्मत कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने, नागरिकों की सुविधा को लेकर रेलवे ब्रिज निर्माण साईट की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश प्रदान किए। रेलवे एरिया के घाटों बाबा घाट, गाटर घाट की सफाई व्यवस्था के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर नदी के घाटों की समुचित सफाई कराकर स्वच्छता के निर्धारित पैरामीटर्स अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को रखने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक पिं्रस विक्रम, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे सहित अन्य अधिकारी व विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें