अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कटनी जिले में एक दिन की सांकेतिक कलेक्टर बनेगी सुदामा चक्रवर्ती

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर की नेत्र दिव्यांग जूडो खिलाड़ी हैं दशरमन गांव निवासी सुदामा

(कटनी)  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने ढीमरखेड़ा विकासखंड के दशरमन गांव निवासी नेत्र दिव्यांग राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी सुदामा चक्रवर्ती को एक दिन के लिए जिले का सांकेतिक कलेक्टर बनाया जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण और यह संदेश देने की महिलाएं सक्षम व सशक्त हैं और प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं, इसका संदेश देने यह नवाचार किया है।

            जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह ने बताया कि सुदामा नेत्र दिव्यांग है और गुड़गांव दिल्ली में आयोजित पाचवें राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता 2017 मंे स्वर्ण पदक, दिल्ली में आयोजित दूसरे इसबा राष्ट्रीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता 2018 में कांस्य पदक और लखनऊ में आयोजित ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता 2021 में कांस्य पदक प्राप्त करने के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सुदामा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक महात्मा गांधी स्कूल से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है और वर्तमान में श्याम सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय सिहोरा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने जूडो का प्रशिक्षण तरूण संस्कार संस्था से प्राप्त किया है और अपनी स्नातक की पढ़ाई के साथ जूडो का निरंतर अभ्यास पड़वार स्टेडियम स्लीमनाबाद स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में कर रही हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें