मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ गुड़ी पड़वा पर स्थापित की गुड़ी

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें