मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केसिया और मौलश्री का पौधे लगाए

(भोपाल) मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में सिंधु सेना के प्रतिनिधियों के साथ केसिया और मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंधु सेना के प्रतिनिधियों को चेटीचंड की बधाई और शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सिंधु सेना के सर्व श्री राकेश कुकरेजा, दर्शन कुकरेजा, अनिल थारवानी, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सराठे और अतुल घेंटट ने पौध-रोपण किया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को सिंधी संस्कृति की प्रतीक टोपी भेंट की।

आज लगाए गए मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें