शिवराज सरकार के मंत्री का महंगाई पर वीडियो वायरल , 50 पैसे पेट्रोल की कीमत बढ़ी थी तो तीन महीने स्कूटर नहीं चलाया था

(भोपाल) आज महंगाई को लेकर कांग्रेस हो या अन्य विपक्षी दल भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर हमले बोल रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जब उनके पास स्कूटर थी तो पेट्रोल की कीमत 50 पैसे बढ़ी थी और पिताजी ने स्कूटर घर पर रखवा लिया था। कांग्रेस उनके इस बयान को आज की महंगाई से जोड़ रही है क्या भाजपा सबको घर बैठाने की कोशिश कर रही है।

पिछले महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। दो सप्ताह में दस रुपए से ज्यादा पेट्रोल की कीमत बढ़ चुकी है और आज यह 120 रुपए प्रति लीटर पहुंच रही है। मगर इससे महंगाई भी बढ़ रही है। वहीं, भाजपा की इस प चुप्पी है और कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं लेकिन शिवराज सरकार के एक मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा अपनी पुरानी पीड़ा को बयां करने से नहीं चूके। वे कह रहे हैं कि जब उनके पास स्कूटर थी तो उसी समय पेट्रोल 75 पैसे प्रति लीटर से 50 पैसे प्रति लीटर बढ़कर सवा रुपए प्रति लीटर हो गई। पिताजी ने उनकी स्कूटर घर में रखवा दी। पिताजी ने कहा कि सांसद बेटे होतो तो क्या होता है, इतना पेट्रोल का खर्च हम नहीं करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें