मध्यप्रदेश का ये युवक एक साथ 28 कैंचियों से करता है हेयर कटिंग, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

(उज्जैन) उज्जैन में एक नाई ने एक साथ 28 कैचियों से हेयर कटिंग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड 22 कैंचियों के हेयर कट कर ईरान के युवक ने बनाया था। 26 वर्षीय आदित्य उज्जैन के अलखधाम नगर का रहने वाला है। आदित्य अपने पिता और दो भाई रोहित व जयेश के साथ दुकान संभालते हैं। आदित्य 18 साल की उम्र से ही हेयर कट कर रहे हैं।

कहाँ से मिली इंस्पिरेशन

आदित्य बताते हैं कि चार साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था। इसमें एक चाइनीज हेयर स्टाइलिस्ट 10 कैंचियों से हेयर कट कर रहा था। इसको देखने के बाद आदित्य ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो देखा जिसमें, ईरान का एक हेयर स्टाइलिस्ट 22 कैचियों से बाल काट रहा था। इसके बाद आदित्य ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी।

चार साल तक की प्रैक्टिस से बनाया रिकॉर्ड 

चार साल तक वह एक साथ 28 कैंचियां पकड़कर बाल काटने की प्रैक्टिस करते रहे। इसके बाद साल 2022 में जब उन्हें लगा कि अब परफेक्शन आ चुका है तो उन्होंने इसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया। नॉमिनेशन अप्रूव होने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं। वीडियो देखने के बाद आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।

अगला टारगेट गिनीज बुक

कड़ी मेहनत और लगन की वजह से आदित्य का नाम 4 अप्रैल 2022 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। आदित्य अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कोशिश कर रहे हैं। आदित्य ने बताया कि आगे वे 35 कैंचियों से कटिंग करने का लक्ष्य बना रहे हैं। आदित्य के अनुसार ऐसा कारनाम अभी तक किसी ने नहीं किया है। ईरान के अली आबिद का रिकॉर्ड तो आदित्य ब्रेक कर ही चुके हैं। अब वे चाहते है कि 35 कैंचियों से कटिंग कर लिम्का बुक और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाएं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें