शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति विषय पर कार्यशाला को लेकर कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

(कटनी)  शून्य बजट की प्राकृतिक खेती में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को भोपाल में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम राज्यपाल गुजरात, राज्यपाल मध्यप्रदेश मंगुभाई पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में शासन द्वारा कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें  शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति विषय पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी गई।

            इसी क्रम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मण्डी पहरुआ में हुआ। जिसमें जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की प्रधान ममता पटैल, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, उप संचालक कृषि ए0के0 राठौर, मण्डी सचिव सहित जिले कृषक भी शामिल हुये। कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के दौरान एलईडी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी हुआ। जिसे उपस्थितजनों द्वारा देखा व सुना गया। इसके अलावा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ, जिसे कृषकों द्वारा ऑनलाइन माध्यमों से देखा व सुना गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें