मतदाता सूची पुनरीक्षण 2022 संशोधित कार्यक्रम को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

(कटनी)  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2022 को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया है। फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रक्रिया व समय सारिणी के संशोधित कार्यक्रम जारी होने पर गतदिवस मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन उपजिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में किया गया।

            राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में संयुक्त कलेक्टर व उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते व मास्टर ट्रेनर मुकेश द्विवेदी ने संशोधित कार्यक्रम में डुप्लीकेट सूची व जांच सूची के संबंध में जारी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल तक सघन जांच, भौतिक सत्यापन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कराया जाना है। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें