एसीसी द्रोणा परियोजना के खेल प्रशिक्षणार्थियों ने सांसद ट्रॉफी में लहराया जीत का परचम

Advertisement

सांसद ट्रॉफी खेल महोत्सव 2022 का पन्ना मे हुआ समापन

(कैमोर) खजुराहो लोकसभा के सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग में तीन दिवसीय (31 मार्च से 2 अप्रैल 2022) लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एवम सांसद ट्रॉफी खेल महोत्सव 2022 का समापन पन्ना में किया गया जिसके तहत खजुराहो लोकसभा के तीन जिलों की 8 विधानसभाओं ने प्रतियोगिता में सात खेल विधाओं में भाग लिया जिनमे कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी शामिल थे।

प्रतियोगिता का आगाज 24 मार्च 2022 से सभी विधानसभाओं में मंडल स्तर प्रतियोगिताओ से हुआ और जिला स्तरीय आयोजन और सांसद ट्रॉफी का औपचारिक शुभारंभ 27 मार्च 2022 को फॉरेस्टर खेल मैदान कटनी में हुआ। इस प्रतियोगिता में मंडल स्तर की विजेता उपविजेता टीमों ने विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमे जो भी खिलाड़ी या टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्होंने पन्ना में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

पन्ना में आयोजित सांसद ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता में एसीसी द्रोणा परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते।

प्रतियोगिता के पहले ही दिन एसीसी ट्रस्ट के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैक पर 2 पदक अपने नाम किए, 800 मीटर बालक वर्ग में हरीशचंद्र यादव द्वितीय स्थान पर रहे, वही 800 मीटर बालिका वर्ग में दीपाली चौधरी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के पहले दिन ही पहला फुटबॉल मैच एसीसी ट्रस्ट फुटबॉल टीम (विजयराघवगढ़ विधानसभा) और मुड़वारा विधानसभा के मध्य खेला गया जिसमें एसीसी टीम ने प्रतिभागीता ली और कबड्डी टीम का मैच गुनौर विधानसभा के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले के साथ नॉकआउट होकर एसीसी ट्रस्ट कबड्डी टीम पहले और अपने अंतिम मैच में प्रतिभागिता ली। वालीबॉल का मैच गुनौर विधानसभा के साथ हुआ।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी एथलीटों ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए 7 पदक अपने नाम किए जिसमें नेहा कोल ने लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान , मनीषा रावत ने भाला फेंक तृतीय, अंकिता बड़गैया ने 400 मीटर में प्रथम स्थान, कंचन चौधरी ने 400 मीटर में द्वितीय स्थान, मुस्कान विश्वकर्मा ने 400 मीटर में तृतीय स्थान, नैंसी सिंह ठाकुर ने 200 मीटर में प्रथम स्थान, सुलोचना भूमिया ने 200 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में कटनी जिले के तीनो विधानसभाओं के विजेता, स्थान प्राप्त खिलाड़ियों एवं सभी ऑफिशियल कोच को 7 अप्रैल 2022 को नगर निगम ऑडोटोरियम बस स्टैंड कटनी में माननीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक श्री संदीप जयसवाल जी के द्वारा पदक ट्रॉफी और सार्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन व अन्य जन प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।

सभी विजेताओं से मैनेजर एचआर श्री रॉबिन एवम सीएसआर हैड श्रीमती एनेट एफ विश्वास ने भेट कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने में एसीसी ट्रस्ट टीम से कोच श्री अनूप श्रीवास, वंदना डेविड, जीतेश विश्वकर्मा एवं नाद गुंजन कला परिषद से श्री मोहनदास नागवानी व श्रीमती वेणु मुकेश शाक्या की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्ट : संत कुमार विश्वकर्मा, आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ (कैमोर)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें