ब्रेकिंग न्यूज़ : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ का सार्थक प्रयास हुआ सफल – एसीसी प्रबंधन को बनाना पड़ा रोड
आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की प्रमुखता से उठाई गई खबर का असर- एसीसी मुख्य मार्ग का निर्माण शुरु
( कैमोर ) – आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की मुहिम हुई पूरी। जी हां, आज हम आपको बता रहे हैं कि एसीसी पेट्रोल पंप से अमरैयापार एसीसी मुख्य मार्ग के जर्जर रोड का मुद्दा सबसे पहले आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ने उठाया था। कैमोर नगरवासी एसीसी की खराब रोड से बहुत परेशान हो चुके थे इसलिए कैमोर नगरवासी की चिंता करते हुए अपने चैनल के माध्यम से एसीसी की खराब रोड को शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक लाने में अहम भूमिका निभाई।


तभी डायरेक्टर प्लांट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में 4.50 करोड़ की लागत से रोड बनाने की घोषणा कर दी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मंगल भवन उद्घाटन के अवसर पर कहा कि एसीसी ने हमारी मांग मान ली है। इससे यह साबित हो गया है कि मीडिया के माध्यम से जो समस्याएं उठाई जाती है उस पर एसीसी प्रशासन को कार्यवाही तो करना ही होगा। एसीसी प्रबंधन जो कि खराब रोड के मुद्दे को हल्के में ले रहा था , यह जान गया कि अब यह मुद्दा आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ने उठाया है जो कि ना किसी के विपक्ष ना पक्ष केवल क्षेत्र के भले के बारे में सोचता है। आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ एसीसी प्रबंधन की कमियां और उसके द्वारा कैमोर नगर वासियों का शोषण करने की खबर सभी तक पहुंचाता रहा है और आगे भी पहुंचाता रहेगा।

आपको हम यह भी बता देना चाहते हैं कि जैसे ही एसीसी प्रबंधन ने कहा की हम अपनी खराब रोड को बनाने के लिए तैयार है वैसे ही खराब रोड बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की होढ़ लग गई थी लेकिन वास्तविकता यह है कि एसीसी की खराब रोड से हो रही परेशानीयां जनप्रतिनिधियों को जब तक नहीं दिखी तब तक कि हमारे माध्यम से एसीसी के इस खराब रोड के मुद्दे को उठाया नहीं गया। इस खराब रोड के मुद्दे को उठाने से लोग डर रहे थे कि एसीसी की रोड तो बनने से रही, तो हम एसीसी के मामले में क्यों बोले लेकिन आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ ने एसीसी की खराब रोड का मुद्दा शासन- प्रशासन तक उठाया जिसका परिणाम यह निकला है कि एसीसी कंपनी ने अपनी खराब रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यहां के नागरिक उस एसीसी की खराब रोड से मुक्ति पा लेंगे और आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की मुहिम का हुआ असर नगर वासियों को स्पष्ट रुप से दिखेगा।
रिपोर्ट : (संतोष प्रसाद तिवारी) चीफ एडिटर , आरपीकेपी इंडिया न्यूज
