ब्रेकिंग न्यूज: “एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्री राम” के नारे से गूंजा कटनी

(कटनी) भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर कटनी में हिंदू उत्सव समिति के आव्हान पर ऐतिहासिक शोभायात्रा स्टेशन चौराहा से निकाली गई। रामभक्तों द्वारा चौराहे और रिहाईशी ईलाकों में भव्य पैमाने पर भगवा झंडे, स्वागत बैनर व बडे–बडे भगवा ध्वज लगाते हुए रामनवमी का महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का स्वागत करने के लिए विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत स्टॉल एवम भंडारे लगाए गए एवं भगवान श्रीराम की आरती की गई। शोभायात्रा में हजारों महिला पुरषों बच्चों की सहभागिता रही। शोभा यात्रा में सनातन धर्म की पगडी़धारी 51 मातृशक्ति ध्वजवाहक, 51 मातृशक्ति शंख धारण, 31 मातृशक्ति चक्र लेकर , 21 मातृशक्ति घंटा, 51 मातृशक्ति घंटी लेकर प्रतिनिधित्व किया। शोभायात्रा में जय श्री राम की गूंज के साथ रामजी की निकली सवारी गीत पर लोग झूमते नजर आए।

रिपोर्ट : आशीष शुक्ला, आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ (कटनी)

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें